हाउस हसबैंड / सुरजीत मान जलईया सिंह

Rated 5.00 out of 5 based on 2 customer ratings
(2 customer reviews)

399.00

- +
Buy Now
Category: Tag:

‘हाउस हसबैंड’ जीवन की यथार्थभूमि पर आधारित समकालीन मध्यमवर्गीय पारिवारिक संरचना के अंतर्द्वंद्वों, मनोवैज्ञानिक संघर्षों तथा दाम्पत्य-संबंधों की सूक्ष्म संवेदनाओं का अत्यन्त सजीव एवं मार्मिक चित्र प्रस्तुत करने वाला उपन्यास है। ‘हाउस हसबैंड’ शीर्षक अपने आप में वर्तमान युग की परिवर्तित सामाजिक संरचना का प्रतिबिम्ब है, जहाँ नारी अपनी प्रतिभा एवं परिश्रम से भूमण्डलीय क्षितिज पर प्रतिष्ठित हो रही है और पुरुष, पारम्परिक भूमिकाओं का अतिक्रमण कर गृहस्थ-जीवन की धुरी बनने का उत्तरदायित्व वहन कर रहा है।
यह उपन्यास गृह-परिसर के उपेक्षित श्रम, संवेदनशीलता एवं त्याग को शब्द-प्रदान करने वाला है। इसका संदेश स्पष्ट है कि वास्तविक सम्मान बाह्य उपलब्धियों में नहीं, अपितु पारस्परिक समझ, करुणा एवं आत्मीयता में निहित है। यह उपन्यास समकालीन जीवन की जटिलताओं, मानवीय संवेदनाओं एवं सम्बन्धों की पुनर्समीक्षा का सशक्त आह्वान है।

Author

सुरजीत मान जलईया सिंह

Format

Hardcover

ISBN

978-81-997250-4-1

Language

Hindi

Pages

168

Publisher

Shwetwarna Prakashan

Genre

उपन्यास

2 reviews for हाउस हसबैंड / सुरजीत मान जलईया सिंह

  1. Rated 5 out of 5

    Praveen

    हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में एक नया सार्थक विमर्श आपने उठाया। सुरजीत जी आपका प्रयास सराहनीय है🙏

  2. Rated 5 out of 5

    GHAN SHYAM TYAGI

    Very good

Add a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping Cart
Scroll to Top